<no title>

धु्रव चरित्र और वामन अवतार की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन दिन व्यास पीठ से कथा व्यास जयराम जी महाराज ने  ध्रुव चरित्र और वामन अवतार की कथा का वर्णन किया गया। ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भक्ति के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है। भक्ति किसी भी उम्र में की जा सकती है। भगवान के परम भक्त ध्रुव ने मात्र पांच वर्ष की आयु में ईश्वर से साक्षात्कार कर लिया था। वामन अवतार कथा प्रसंग के दौरान कथा व्यास ने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता। इसलिए जीवन में परोपकार करो। उन्होंने कहा कि अहंकार, घृणा और ईर्ष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। यदि हम संसार में पूरी तरह मोहग्रस्त और लिप्त रहते हुए सांसारिक जीवन जीते हैं तो हमारी सारी भक्ति एक दिखावा ही रह जाएगी। कथा के दौरान वामन अवतार की झांकी दिखाई गई। महाराज श्री ने कहा कि भक्त ध्रुव की भगवान के प्रति निष्काम भक्ति के बाद भगवान के साक्षत दर्शनो की प्राप्ति कर संसार में प्रारब्ध शेष हो जाने पर ध्रुव को लेने के लिए स्वर्ग से विमान आया। ध्रुव मृत्यु के मस्तक पर पैर रखकर विमान में आरूढ़ होकर स्वर्ग पधारे। उन्हें अविचल धाम प्राप्त हुआ। उत्तर दिशा में स्थित ध्रुव तारा आज भी उनकी अपूर्व तपस्या का साक्षी है।  उक्त प्रसंग श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन दिन व्यास पीठ से कथा व्यास जयराम जी महाराज ने व्यक्त किया। नगर के मौहल्ला गांधी नगर स्थित आईटीआई कालेज परिसर में रविवार से श्रीमद् भगवत कथा का शुभारम्भ हुआ था। कथा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य जयराम ने भक्त धु्रव चरित्र वर्णित किया। उन्होंने बताया कि महाराज उत्तानपाद की दो रानियाँ थी, उनकी बड़ी रानी का नाम सुनीति तथा छोटी रानी का नाम सुरुचि था। सुनीति से धु्रव तथा सुरुचि से उत्तम नाम के पुत्र पैदा हुए। महाराज उत्तानपाद अपनी छोटी रानी सुरुचि से अधिक प्रेम करते थे और सुनीति प्रायरू उपेक्षित रहती थी। इसलिए वह सांसारिकता से विरक्त होकर अपना अधिक से अधिक समय भगवान के भजन पूजन में व्यतीत करती थी। एक दिन बड़ी रानी का पुत्र ध्रुव अपने पिता महाराज उत्तानपाद की गोद में बैठ गया। यह देख सुरुचि उसे खींचते हुए गोद से उतार देती है और फटकारते हुए कहती है दृ ‘यह गोद और राजा का सिंहासन मेरे पुत्र उत्तम का है। तुम्हें यह पद प्राप्त करने के लिए भगवान की आराधना करके मेरे गर्भ से उत्पन्न होना पड़ेगा।’ ध्रुव सुरुचि के इस व्यवहार से अत्यन्त दुःखी होकर रोते हुए अपनी माँ सुनीति के पास आते हैं और सब बात कह सुनाते हैं। अपनी सौत के व्यवहार के विषय में जानकर सुनीति के मन में भी अत्यधिक पीड़ा होती है। वह ध्रुव को समझाते हुए कहती है दृ ‘पुत्र  तुम्हारी विमाता ने क्रोध के आवेश में भी ठीक ही कहा है। भगवान ही तुम्हें पिता का सिंहासन अथवा उससे भी श्रेष्ठ पद देने में समर्थ हैं। अतः तुम्हें उनकी ही आराधना करनी चाहिए।’ माता के वचनों पर विश्वास करके पाँच वर्ष का बालक ध्रुव वन की ओर चल पड़ा। मार्ग में उसे देवर्षि नारद मिले। उन्होंने ध्रुव को अनेक प्रकार से समझाकर घर लौटाने का प्रयास किया किंतु वे उसे वापिस भेजने में असफल रहे। अन्त में उन्होंने ध्रुव को द्वादशाक्षर मन्त्र ;ऊँ नमो भगवते वासुदेवायद्ध की दीक्षा देकर यमुना तट पर अवस्थित मधुवन में जाकर तप करने का निर्देश दिया।ध्रुव देवर्षि को प्रणाम करके मधुवन पहुँचे। उन्होंने पहले महीने में कैथ तथा बेर, दूसरे महीने में सूखे पत्ते, तीसरे महीने में जल और चौथे महीने में केवल वायु ग्रहण करके तपस्या की। पाँचवें महीने में उन्होंने एक चरण पर खड़े होकर श्वास लेना भी बन्द कर दिया। मन्त्र के अधिष्ठाता भगवान वासुदेव में ध्रुव का चित्त एकाग्र हो गया। संसार के एकमात्र आधार भगवान में एकाग्र होकर ध्रुव के श्वास-अवरोध कर देने से देवताओं को श्वासावरोध स्वतः हो गया। उनके प्राण संकट में पड़ गए। देवताओं ने भगवान के पास जाकर उनसे ध्रुव को तप से निवृत करने की प्रार्थना की।ध्रुव भगवान के ध्यान में लीन थे। अचानक उनके हृदय की ज्योति अन्तर्विहित हो गई। ध्रुव ने घबराकर अपनी आँखें खोली तो उनके सामने शंख, चक्र, गदा, पद्मधारी भगवान स्वयं खड़े थे। ध्रुव अज्ञान बालक थे, उन्होंने हाथ जोड़कर स्तुति करनी चाही किंतु वाणी ने साथ नहीं दिया। भगवान ने उनके कपोलों से अपने शंख का स्पर्श करा दिया।